राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय NSD एडमिशन 2025: राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स के लिए अभी आवेदन करें।

By Job Bihar

Published On:

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय NSD एडमिशन 2025: राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (National School of Drama – NSD) ने सत्र 2025-26 के लिए डिप्लोमा और एक वर्षीय सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में कोर्स डिटेल, पात्रता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय NSD एडमिशन 2025: राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स कि जानकारी

NSD Courses List 2025 – उपलब्ध पाठ्यक्रमों की सूची

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा इस बार पाँच प्रमुख कोर्स ऑफर किए जा रहे हैं:

  1. तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स – NSD नई दिल्ली
  2. एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स – नाट्य कला (गंगटोक, सिक्किम)
  3. एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स – अभिनय (बेंगलुरु, कर्नाटक)
  4. एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स – भारतीय शास्त्रीय रंगमंच (वाराणसी, उत्तर प्रदेश)
  5. एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स – शिक्षा में रंगमंच (अगरतला, त्रिपुरा)
सभी पाठ्यक्रम 15 जुलाई 2025 से शुरू होंगे।
Latest Job in Bihar 2025

NSD Eligibility Criteria 2025 – पात्रता मानदंड

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित शैक्षणिक और अनुभव संबंधी योग्यता आवश्यक है:

  • शैक्षणिक योग्यता: भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) होना अनिवार्य है।
  • अनुभव:
    • डिप्लोमा कोर्स के लिए: कम से कम 6 नाटकों में भागीदारी का प्रमाण
    • एक वर्षीय कोर्स के लिए: कम से कम 4 नाटकों में भागीदारी का प्रमाण
  • भाषा ज्ञान:
    • दिल्ली, वाराणसी और त्रिपुरा के लिए हिंदी/अंग्रेज़ी
    • बेंगलुरु के लिए कन्नड़/हिंदी/अंग्रेज़ी
    • सिक्किम के लिए मातृभाषा में दक्षता + हिंदी/अंग्रेज़ी का ज्ञान

NSD Admission Important Dates 2025 – महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 10 अप्रैल 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 10 मई 2025
  • ऑडिशन तिथियाँ: 19 मई 2025 से प्रारंभ
  • फाइनल वर्कशॉप: 23 जून से 27 जून 2025 (नई दिल्ली)

NSD Seat Details 2025 – सीटों की जानकारी

  • तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स (दिल्ली): कुल 32 सीटें (3 विदेशी छात्रों के लिए आरक्षित)
  • एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स (चारों केंद्र): कुल 20 सीटें
  • आरक्षण: भारत सरकार के नियमों के अनुसार SC/ST/OBC/EWS/Divyang उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी

NSD Selection Process 2025 – चयन प्रक्रिया

NSD में चयन दो चरणों में होता है:

  1. प्रारंभिक परीक्षा/ऑडिशन: 18 चयनित केंद्रों पर मई-जून 2025 में
  2. फाइनल वर्कशॉप: 23 से 27 जून तक 5 दिवसीय कार्यशाला, नई दिल्ली में
ऑडिशन के लिए दिशानिर्देश 19 अप्रैल 2025 से NSD की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

NSD Scholarship Details 2025 – छात्रवृत्ति की जानकारी

  • तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स के लिए: ₹9,500 प्रति माह
  • एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स के लिए: ₹6,000 प्रति माह
    छात्रवृत्ति छात्रों के प्रशिक्षण व शिक्षा संबंधी खर्चों को ध्यान में रखते हुए दी जाती है।

NSD Online Form 2025 – आवेदन प्रक्रिया

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है:

  • आधिकारिक वेबसाइट:
  • www.nsd.gov.in
  • onlineadmission.nsd.gov.in
  • आवेदन शुल्क: ₹50/- (UPI, Net Banking, Credit/Debit Card द्वारा)
  • सभी आवश्यक दस्तावेज (प्रमाणपत्र, फोटो आदि) स्कैन करके अपलोड करें।

NSD Required Documents 2025 – जरूरी दस्तावेज़

  • स्नातक प्रमाणपत्र और अंकतालिका
  • रंगमंच अनुभव के प्रमाण (सर्टिफिकेट/ब्रोशर आदि)
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड)

इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने से पहले पूर्ण अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय NSD एडमिशन 2025 : महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

NSD Admission FAQs 2025 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q. क्या 12वीं पास विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, केवल स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी ही पात्र हैं।
Q. क्या छात्रवृत्ति सभी छात्रों को मिलेगी?
हाँ, चयनित और नामांकित सभी छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी।
Q. चयन प्रक्रिया कितनी चरणों में होती है?
दो चरणों में – प्रारंभिक ऑडिशन और अंतिम वर्कशॉप।
Q. क्या एक से अधिक कोर्स के लिए आवेदन किया जा सकता है?
नहीं, अभ्यर्थी एक बार में केवल एक कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।
💌 जॉब अपडेट पाने के लिए हमारे सोशल मीडिया से जुड़ें!
📢 लेटेस्ट सरकारी नौकरी अपडेट के लिए हमारे FaceBook चैनल से जुड़ें!
📢 लेटेस्ट सरकारी नौकरी अपडेट के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
📢 लेटेस्ट सरकारी नौकरी अपडेट के लिए हमारे LinkedIn चैनल से जुड़ें!
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय NSD एडमिशन 2025: राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स कि जानकारी

Job Bihar

JobBihar.com बिहार की प्रमुख सरकारी नौकरी पोर्टल वेबसाइट है, जो अभ्यर्थियों को नौकरियों, परीक्षा परिणामों, एडमिट कार्ड्स और सरकारी योजनाओं से संबंधित विश्वसनीय, अद्यतन और विस्तृत जानकारी हिंदी भाषा में उपलब्ध कराती है। यह वेबसाइट विशेष रूप से बिहार के जिलावार सरकारी नौकरियों पर केंद्रित है, ताकि हर ज़िले के युवा अपने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध अवसरों की जानकारी सही समय पर प्राप्त कर सकें। हमारा उद्देश्य है कि हर उम्मीदवार तक समय पर, सटीक और सरल भाषा में जानकारी पहुंचे, जिससे वे सरकारी भर्तियों में सफलता पा सकें।

Leave a Comment