NCL Technician Recruitment 2025 : फिटर, इलेक्ट्रिशियन और वेल्डर पदों पर आवेदन करें

By: Nikhil Kumar

On: 25/01/2026

NCL Technician Recruitment 2025 – फिटर, इलेक्ट्रिशियन और वेल्डर पदों पर भर्ती

NCL Technician Recruitment 2025 के अंतर्गत Northern Coalfields Limited (NCL) द्वारा Technician Fitter, Technician Electrician और Technician Welder के कुल 200 पदों पर सीधी भर्ती (Direct Recruitment) के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जो ITI पास हैं और कोल इंडिया लिमिटेड के अंतर्गत सरकारी तकनीकी नौकरी की तलाश कर रहे हैं।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 17 अप्रैल 2025 से 10 मई 2025 तक NCL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस पोस्ट में पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी सरल भाषा में दी गई है।

NCL Technician Recruitment 2025 – Overview

संगठनNorthern Coalfields Limited (NCL)
भर्ती का नामNCL Technician Recruitment 2025
पदTechnician (Fitter, Electrician, Welder)
कुल पद200
आवेदन मोडऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.nclcil.in

Important Dates

NCL भर्ती Online Form 2025 से संबंधित सभी जरूरी तिथियाँ नीचे दी गई हैं। सभी अभ्यर्थी समय रहते फॉर्म भर लें ताकि अंतिम दिन सर्वर स्लो जैसी समस्या से बचा जा सके।

आवेदन शुरू होने की तिथि17/04/2025
आवेदन की अंतिम तिथि10/05/2025
लिखित परीक्षानिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथिपरीक्षा से पहले

Application Fee

श्रेणीशुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस₹1180/-
SC / ST / PHशुल्क नहीं
परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग के माध्यम से करें।

NCL Technician Vacancy Detail 2025

इस भर्ती में कुल 200 पद जारी किए गए हैं जिसकी जानकारी नीचे टेबल में डिटेल दी गयी है।

पद का नामकुल पद
Technician Fitter Trainee (Cat-III)95
Technician Electrician Trainee (Cat-III)95
Technician Welder Trainee (Cat-III)10
कुल200

NCL Technician Age Limit 2025 As on 10/05/2025

Northern Coalfields Limited (NCL) के अनुसार उपरोक्त पदों के लिए आयु कि सीमा 10 मई 2025 तक रखी गयी है । आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट प्राप्त होगी।

NCL Technician Selection Process 2025

NCL Fitter Electrician Welder Recruitment का हिस्सा बनने के लिए उम्मीदवारों को पात्रता की सभी शर्तें पूरी करनी होंगी।Selection Process दो चरणों में होगी – पहला कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और दूसरा CBT में चयन के बाद दस्तावेज़ सत्यापन होगा।

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) – 100 अंक

  • Section A: 70 प्रश्न – ट्रेड संबंधित तकनीकी ज्ञान
  • Section B: 30 प्रश्न – सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग

कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

CBT में चयन के बाद दस्तावेज़ सत्यापन होगा।

How to Apply for NCL Online Form 2025

NCL Technician Recruitment 2025 Apply Online प्रक्रिया बहुत ही सरल है। फॉर्म भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें।

  • सबसे पहले NCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • “Career > Recruitment” सेक्शन में जाएँ।
  • Technician Recruitment 2025 पर क्लिक करें।
  • खुद को रजिस्टर करें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क भुगतान कर फॉर्म को सबमिट करें।
  • अंतिम सबमिट करने से पहले फॉर्म को ध्यान से चेक करें।
  • सबमिट के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

जरूरी दस्तावेज़

Northern Coalfield Limited NCL Technician Latest Recruitment 2025 Form Submission Documents में शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, फोटो/सिग्नेचर, आरक्षण प्रमाण पत्र आदि शामिल हैं। सभी दस्तावेज़ स्कैन कर अपलोड करना अनिवार्य है। डॉक्यूमेंट्स साफ़ और स्पष्ट होने चाहिए।

  • 10वीं मार्कशीट
  • ITI प्रमाण पत्र
  • Apprenticeship प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • EWS / PWD / Ex-Servicemen प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर

नीचे दिए गए लिंक से आप NCL Technician Recruitment 2025 Official Notification PDF, Online Application Form, और Official Website पर सीधे जा सकते हैं।

आधिकारिक विज्ञापनClick to Download
ऑनलाइन आवेदनClick to View
ऑफिसियल वेबसाइटClick to Visit

ध्यान देने योग्य बातें

  1. इस NCL Recruitment 2025 का हिस्सा बनने के लिए उम्मीदवारों को पात्रता की सभी शर्तें पूरी करनी होंगी।
  2. आवेदन फॉर्म भरने से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।
  3. सभी दस्तावेज़ अपलोड करते समय उनका फॉर्मेट और साइज चेक कर लें।
  4. अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें, आखिरी दिन सर्वर प्रॉब्लम हो सकती है।

NCL Technician Recruitment 2025 –FAQs

NCL Technician भर्ती 2025 के लिए आवेदन कब से शुरू है?

आवेदन की शुरुआत 17 अप्रैल 2025 से हो चुकी है और अंतिम तिथि 10 मई 2025 (रात 11:59 बजे) तक है।

इस भर्ती के लिए कितने पदों पर वैकेंसी है?

कुल 200 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, टर्नर, ऑटो इलेक्ट्रिशियन आदि शामिल हैं।

क्या केवल ITI पास अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं?

हां, इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होना और संबंधित ट्रेड में 2 वर्ष का ITI + 1 वर्ष का Apprenticeship Certificate (NCVT/SCVT से) होना अनिवार्य है।

आवेदन कैसे करें?

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से होगा। उम्मीदवार www.nclcil.in पर जाकर “Career > Recruitment > Technician Trainee Bharti 2025” सेक्शन में जाकर आवेदन कर सकते हैं।

निष्कर्ष

NCL Technician Recruitment 2025 ITI पास उम्मीदवारों के लिए कोल इंडिया के अंतर्गत सरकारी नौकरी पाने का एक बेहतरीन अवसर है। यदि आप तकनीकी क्षेत्र में स्थायी करियर बनाना चाहते हैं, तो अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें और आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार सभी निर्देशों का पालन करें।

Author profile image

Nikhil Kumar

Nikhil Kumar (निखिल कुमार) सरकारी योजनाओं, शिक्षा और सरकारी नौकरियों के क्षेत्र में विश्वसनीय जानकारी प्रदान करने वाले अनुभवी कंटेंट क्रिएटर हैं। वे JobBihar.com के संचालक हैं और सरकारी भर्तियों, एडमिशन, रिजल्ट तथा योजनाओं से संबंधित अद्यतन और सटीक जानकारी सरल भाषा में साझा करते हैं। निखिल कुमार के लेख छात्रों और अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होते हैं और उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now